Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड स्तरीय खेलो झारंखड प्रतियोगिता 2023-2024 का आयोजन मंगलवार को संत अगस्तीन स्कूल मैदान में आयोजित हुई. प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षा कर्मियों की उपस्थिति में हुई. इसमें प्रखंड के विभिन्न मध्य व उच्च विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के बालक-बालिका एवं कक्षा छह से आठ तक के बालक-बालिका ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर रेस, कबड्डी, तीरंदाजी, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खोखो, शंतरज, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल,फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-youth-commits-suicide-by-jumping-into-swarnrekha-river/">घाटशिला

: स्वर्णरेखा नदी में युवक ने छलांग लगाकर की आत्महत्या

प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को होगा

मौके पर उपस्थित शिक्षाकर्मी पंकज महतो ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल स्तर पर बच्चों को बेहतर खेल का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. इससे बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलकूद करना भी जरुरी है. खेलकूद के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं है. इसमें बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं. वहीं बच्चों के बेहतर खेल प्रदर्शन से उन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. विदित हो कि झारखंड सरकार ये कार्यक्रम सभी प्रखंड़ों में आयोजित कर रही है. प्रतियोगिता का फाइनल कल यानी बुधवार को होगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-held-a-meeting-to-prepare-for-the-arrival-of-babulal-marandi/">आदित्यपुर

: बाबूलाल मरांडी के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक

मुख्य अतिथि मंत्री जोबा मांझी होंगी

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री महिला कल्यान बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा सह स्थानीय विधायक जोबा मांझी को आमंत्रित किया गया हैं. इसकी तैयारी को लेकर स्थानीय प्रशासन जुटी हुई है. वहींल मंगलवार को प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बीपीओ सुधीर कुमार शर्मा, बीपीओ यशवंत कटियार, सीआरपी अंजू देवी, सीआरपी, चंद्रशेखर चौधरी, प्रधान शिक्षक संजय डूंगडुंग खेल शिक्षक मंगल मसीह खाखा, थोमस लुगून, योगेन्द्र नारायण महतो, अशोक साह, रत्ना दास, विजय प्रसाद, मनोज महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-held-a-meeting-to-prepare-for-the-arrival-of-babulal-marandi/">आदित्यपुर

: बाबूलाल मरांडी के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही