Search

 
 
 

मनोहरपुर : सहाय योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर के गोपीपुर स्टेडियम में सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को हुआ. इसका उद्घाटन जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, मुखिया पूजा कुजूर, मुखिया ओनामी कोड़ा, मुखिया अजीत तिर्की, मुखिया बिरसा कण्डुलना, मुखिया अतेने चेरोवा, मुखिया हलयानी जाते एवं पंसस उषा देवी उर्फ खुशबू ने संयुक्त रूप से किया. इसमें प्रखंड स्तर के 14 से 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के बालक एवं बालिका हिस्सा ले रहे है. प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, वालीबॉल एवं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-service-is-the-goal-organized-a-blood-donation-camp-on-netajis-birth-anniversary/">जमशेदपुर

: “सेवा ही लक्ष्य” ने नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होगी शामिल

खेल के प्रथम दिन फुटबॉल खेल में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया. सोमवार को बालिका वर्ग का पहला मैच कोलपोटका पंचायत और ढिपा पंचायत के बीच खेला गया. वहीं सभी टीमों ने खेल का प्रदर्शन अनुशासित ढंग से किया. जिप सदस्य जयप्रकाश महतो में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया. साथ ही खेल को खेल भावना से खेलने की सलाह दी. इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग से दो टीमों ने क्वालीफाई किया जिन्हें जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. मौके पर ओंकार महतो उर्फ बिट्टू, अजय कुमार, कुशल कुमार, चमन बढ़ाईक आदि प्रखंडकर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही