Search

 
 
 

मनोहरपुर : सीएचसी में 18 से 60 वर्ष तक के लाभुकों को दिया जा रहा बूस्टर डोज

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क बूस्टर डोज टीकाकरण जारी है. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज देने का फैसला लिया है. आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क बूस्टर डोज केवल 75 दिन तक ही लगाया जाना है. यह अभियान 75 दिनों तक देश के 18 से 60 वर्ष के लोगों के अलावा वरिष्ठ नागरिकों एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को निःशुल्क बूस्टर डोज दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-b-ed-and-d-el-ed-passed-candidates-are-worried-about-not-having-jtet-exam-after-2016/">चाईबासा

: 2016 के बाद जेटेट परीक्षा नहीं होने से परेशान हैं बीएड व डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी

तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर बूस्टर डोज लगवा रहे हैं लोग

यह कार्यक्रम 15 जुलाई से प्रारंभ हो चुका जो 75 दिनों तक चलेगा. इस टीकाकरण अभियान में ग्रामीण टीकाकरण केंद्र पर जाकर तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर बूस्टर डोज लगवा रहे हैं. वहीं इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कन्हैयालाल उरांव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. काशीनाथ पंडित समेत स्वास्थ्यकर्मीयों का सराहनीय योगदान है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही