Search

मनोहरपुर : जलने से जुड़ गये थे बच्ची के दोनों पैर, मंत्री जोबा ने रिम्स में कराया ऑपरेशन

Ajay Singh Manoharpur : अबोध बच्ची के आपस में जुड़े दोनों पैरों का सफल |ऑपरेशन गुरुवार को रिम्स रांची में हुआ. अबोध बच्ची का सर्जिकल ऑपरेशन महिला कल्याण, बाल विकास सह सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माजी के प्रयास से संभव हुआ है. पीड़ित बच्ची पश्चिम सिंहभूम जिला अंर्तगत मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के गांव बांधटोली के रहने वाले सच्चिदानंद नायक की पौने दो साल की बच्ची दीपिका नायक है. उस बच्ची का शिशु अवस्था में दोनों पैर जल गया था. इससे बच्ची के दोनों पैर आपस में जुड़ गये हैं. बच्ची के माता-पिता ने अपने स्तर से मनोहरपुर सीएचसी एवं राउरकेला आरजीएच अस्पताल में उसका इलाज कराया. पैर का जख्म तो ठीक हो गया. किंतु जलने से पीड़ित बच्ची के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे. बच्ची के पिता की आर्थिक माली हालात अच्छी नहीं है. इसके चलते बड़े अस्पताल में बच्ची का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था. ऐसे में मनोहरपुर के स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता मो उमर और अजहर अली ने उस बच्ची का इलाज के लिए मंत्री जोबा माजी से बात की. जोबा मादी ने उस बच्ची का रिम्स रांची में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा सर्जिकल ऑपरेशन के लिए उन्होंने बच्ची के परिवार को हरसंभव सहयोग दिया. आखिरकार प्रयास रंग लाया तथा गुरुवार को बच्ची का सर्जिकल ऑपरेशन कामयाब रहा. इसे भी पढ़ें – बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-bsl-launched-encroachment-removal-campaign-demolished-40-slums/">बोकारोः

बीएसएल ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 झुग्गी-झोपड़ियों को किया ध्वस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp