Search

 
 
 

मनोहरपुर : परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता मंच ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : परशुराम जयंती पर शनिवार को ब्राह्मण एकता मंच मनोहरपुर द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर नरसिंह आश्रम परिसर से भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा के पूर्व भगवान परशुराम जी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. शोभा यात्रा में मनोहरपुर व आनंदपुर ब्राह्मण समाज एकता मंच के सैकड़ों महिलाए, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. ओम् हरिनाम संकीर्तन एवं भगवान परशुराम के जयघोष के साथ शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा को पूरे नगर का भ्रमण किया गया. इस दौरान शहर के परशुराम भक्तगण भी शोभा यात्रा के नगर भ्रमण में हिस्सा लिये. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-solar-water-supply-scheme-closed-for-six-months-in-banabuda/">बहरागोड़ा

: बानाबुड़ा में छह माह से सोलर जलापूर्ति योजना बंद

शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया

यात्रा शहर के मुख्य चौक चौराहों से होकर शहर के मुख्य बाजार, थाना चौक, गणेश मंदिर, इंदिरा नगर, रेल क्रासिंग, लाइनपार, रामधनी चौक, देवी दुर्गा स्थान, फॉरेस्ट नाका चौक होते हुए पुनः संत नरसिंह आश्रम परिसर पर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन हुआ. इस दौरान ब्राह्मण एकता मंच की ओर से शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण एकता मंच के मुख्य कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण महापात्रा, प्रमोद मिश्रा, अजीतमल पाठक, दीपक उपाध्याय, स्वरूप पती, हिमांशु पाठक लाला, अरुण पती, मुकेश शुक्ला, प्रदीप तिवारी, जगतमल पाठक, मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के पंसस उषा देवी, खुशबू, मनोहरपुर पश्चिम पंचायत की गुप्ता पिंकी, अर्चना तिवारी आदि समेत ब्राह्मण समाज की महिलाए, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही