Search

मनोहरपुर : पंचायत सचिव व पूर्व प्रखंड समन्वयक पर फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना में दो प्रखंड कर्मियों के विरुद्ध फर्जी कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है. ये दोनों प्रखंडकर्मी प्रखंड के ढीपा पंचायत सचिव दिलीप भुइयां और प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्व प्रखंड समन्वयक सुरेश पूर्ति हैं. इनके विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है. इस बावत जिले के डीडीसी के निर्देश पर बीडीओ हरि उरांव ने मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मनोहरपुर थाना में 419 और 420 भादवि की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों प्रखंड कर्मियों के विरुद्ध ढीपा पंचायत में सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-compensation-not-received-villagers-stop-work-on-fourlane/">गोड्डा

: नहीं मिला मुआवजा, ग्रामीणों ने रोका फोरलेन का काम
चूंकि दोनों ही ढीपा पंचायत में पारिवारिक सूची का मिलान किए बिना गलत लाभुकों को जान-बूझकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है. दोनों की आपसी मिलीभगत से ही सरकारी नियमों को ताक पर रखकर वित्तीय अनियमितता बरती गई है. इस संबंध में बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक सुरेश पूर्ति को एक सप्ताह पूर्व कार्य से मुक्त कर दिया गया था. साथ ही पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp