Search

 
 
 

मनोहरपुर : बिजली चोरी के आरोप में 13 लोगों पर केस दर्ज

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के ढिपा पंचायत अंर्तगत बड़पोश व आस पास के इलाके में कनीय अभियंता शेखर गुप्ता के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर छापामारी की गई. इसमें बड़पोश में दर्जनों घरों में छापेमारी की गई, जिसमें से 13 घरों में टोका लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया है. इस मामले में कनीय अभियंता गुप्ता ने मनोहरपुर थाना में 13 लोगों पर केस दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-demonstration-of-bjp-at-main-gate-vidhansabha-government-surrounded-on-corruption/">बजट

सत्र : विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
छापामारी अभियान के दौरान 13 लोगों से 33054 रुपये जुर्माना किया गया है. साथ ही जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल 90134 रुपये था, उनका कनेक्शन काट दिया गया. वहीं कनीय अभियंता गुप्ता ने कहा कि बिजली बकाया बिल को लेकर विभागीय दबाव है. इसलिए मार्च महीने में राजस्व वसूली हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा. अतः लोग वैध तरीके से ही बिजली का उपयोग करें, यदि बिजली चोरी करते पकड़े गए तो उन पर क़ानून सम्मत कड़ी कारवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही