Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : जरायकेला थाना में मारपीट को लेकर 21 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

Manoharpur (Ajay Singh) : जराईकेला थाना में मारपीट का एक मामला में 21 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. दो पक्षों के बीच मारपीट का यह मामला डोमलाई गांव के उरांव टोली का है. वहीं इस मामले में जरायकेला थाना में दोनों पक्षों पर कुल 21 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति के दल 4 हजार रुपए में एक पक्ष के द्वारा एक मांदर खरीदा गया था. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इसका कड़ा विरोध किया गया और पैसे वापस करने की मांग की गई. इसी बात पर दोनों पक्षों में आपसी विवाद बढ़ता चला गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-middlemen-dominate-in-cow-shed-construction/">मनोहरपुर

: गाय शेड निर्माण में बिचौलिया हावी

धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई

मारपीट की इस घटना में 3-4 लोग घायल हो गए. घायल आरेस कच्छप, नकुल तिग्गा, अगस्त कच्छप आदि का उपचार मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. इस संबंध में अगले दिन यानी रविवार को जराईकेला थाना में आरेस कच्छप के लिखित आवेदन पर विलुंग कच्छप, सावन तिग्गा, सानु तिग्गा, जगदेव तिर्की के अलावा एक महिला समेत कुल 12 व दूसरे पक्ष की ओर से भी विदेशी कच्छप के लिखित आवेदन पर अर्जुन तिग्गा, नकुल तिग्गा, सहदेव तिग्गा, रमेश कच्छप, आरेस कच्छप समेत कुल 9 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया. जरायकेला पुलिस ने गांव में विधि-व्यवस्था को देखते हुए दोनों पक्षों के सभी 21 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई की है. साथ ही पुलिस घटना की अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही