Search

 
 
 

मनोहरपुर : स्थाई लोक अदालत में बैंक से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बैंक संबंधी मामलों को लेकर स्थाई लोक अदालत आयोजित किया गया. इसमें उपभोक्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. ऋण से संबंधित कुल नौ मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें ऋण धारकों का कुल 8 लाख 14 हजार 773 रुपए के एवज में कुल 3 लाख 40 हजार 800 रुपए में समझौता हुआ. इस दौरान ऋण धारकों से कुल 2 लाख 65 हजार 800 रुपए की तत्काल वसूली की गई. जबकि शेष राशि के लिए सभी नौ बकाएदार ऋण धारकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sports-competition-organized-on-international-womens-day-in-chidiya/">मनोहरपुर

: चिड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

कई बकाएदारों को जारी किया गया था नोटिस

इसकी जानकारी देते हुए एलडीएम लक्ष्मी नारायण लागुरी ने बताया कि लोक अदालत में आने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के कुल 168 ऋण बकाया धारकों और केनरा बैंक के 70 बकाएदारों को नोटिस दिया गया था. परंतु मात्र नौ बकाएदार ही लोक अदालत पहुंचे. मौके पर एलडीएम लक्ष्मी नारायण लागुरी के अलावा स्थाई लोक अदालत, चाईबासा के सदस्य सूरज प्रसाद, केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध सिंघा, राजू उरांव तथा सुधीर खेस तथा बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अभिषेक कांडुलना के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही