Manoharpur (Ajay Singh) : सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज संस्था की ओर से बुधवार को ग्रामीण बच्चों को मनोहरपुर शहर व बाजार का भ्रमण कराया गया. इस दौरान ग्रामीण बच्चों को मनोहरपुर थाना, प्रखंड व अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट ऑफिस, स्टेट बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक एवं मनोहरपुर बाजार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया. साथ ही उन बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ सरकारी व गैर-रसरकारी क्रियाकलापों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई. जिसमें बच्चों को बाल श्रम. नशा मुक्त, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, पलायन व यातायात सुरक्षा नियमों आदि का अनुपालन करने के बारे जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-children-will-be-able-to-study-in-free-coaching-center-during-holidays/">मझगांव: छुट्टियों में बच्चे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में कर सकेंगे पढ़ाई

Leave a Comment