Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : बरंगा उत्क्रमित उवि में धूमधाम से मनाया गया शताब्दी समारोह

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत बरंगा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर शनिवार को शताब्दी वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह का उद्घाटन जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, बीडीआ हरि उरांव, मुखिया ओनामी कोड़ा व गांव के प्रबुद्ध लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान विद्यालय के स्थापनाकाल से लेकर आज तक की उपलब्धियों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. वहीं जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने विद्यालय के प्रगति एवं चौमुखी विकास में योगदान देने का भरोसा दिलाया. साथ ही विद्यालय कि उज्जवल भविष्य की कामना की. यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-deputation-of-teachers-of-middle-school-bharnia-cancelled-education-department-took-the-decision/">चक्रधरपुर

: मध्य विद्यालय भारनिया के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द, शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय

1923 में हुई थी विद्यालय की स्थापनाhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/08rc_m_34_08042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विदित हो कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बरंगा गांव के बैद्यनाथ महतो ने अपनी जमीन पर वर्ष 1923 में इस विद्यालय की नींव रखी थी. तब इस छोटे से स्कूल भवन में कक्षा 3 तक की पढ़ाई होती थी. आज यह विद्यालय हाईस्कूल में तब्दील हो गया है. चूंकि अपने सीमित संसाधनों के बावजूद यह विद्यालय आज अपने अतीत को समेटे हुए शिक्षा, खेल व विभिन्न क्षेत्रों के अलावा विद्यालय पांच सितारा मानकों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया है. वहीं अपनी उपलब्धियों से पूरे प्रखंड भर में यह विद्यालय अपना परचम लहरा रहा हैं. विद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य रूप से आयोजन समिति के प्रमथ नाथ महतो, बैद्यनाथ महतो के वंशज विपिनचंद्र महतो, डॉ दिलीप महतो, पूर्व बीईओ मेघनाथ महतो, दिलीप अग्रवाल, प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, शिक्षिकाएं समेत सैंकड़ों की संख्या में गांव के प्रबुद्ध  ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही