Search

 
 
 

मनोहरपुर : संत अगस्तिन चर्च का शत वर्षीय जुबली समारोह आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर स्थित संत अगस्तिन चर्च का शत वर्षीय जुबली समारोह रविवार को धुमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जुबली समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विशप ओके तिर्की एवं विशिष्ठ अतिथि मंत्री जोबा मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. वहीं उपस्थित मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत मंडली के द्वारा नृत्य-गीत प्रस्तुती एवं स्वागत भाषण पेरिश पुरोहित के द्वारा किया गया. मंत्री ने संत अगस्तिन चर्च परिसर में पौधारोपण भी किया. मौके पर संत अगस्तिन चर्च मनोहरपुर धर्म जिला के अंर्तगत 17 पेरिश मंडली के लोग उपस्थित थे. इसके उपरांत अतिथियों ने उतर भारत की कलीसिया छोटानागपुर डाइसिस का स्मारिका पुस्तक का विमोचन किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-peeka-became-familiar-with-the-problems-of-the-public/">चाईबासा

: जनता की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक दीपक बिरुवा
[caption id="attachment_521311" align="aligncenter" width="567"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/08rc_m_39_08012023_1.jpg"

alt="" width="567" height="378" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption]

सभी प्राणियों के लिए प्रभु यीशु मसीह प्रेरणाश्रोत : जोबा मांझी

पूर्व विशप ओके तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु ईसा मसीह का अवतरण संसार के कल्याण के लिये हुआ है. यह सिर्फ ईसाई समुदाय के ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए है. हम सब यह संकल्प लें कि हम सभी प्रभु के दिखाए हुए मार्ग पर चलेंगे और सदमार्ग का अनुसरण करेंगे. मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि संसार के सभी प्राणियों के लिए प्रभु यीशु मसीह का शुभ संदेश आज के संदर्भ में भी प्रेरणाश्रोत एवं अनुकरणीय है. इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मुखिया ज्योतिष ओड़ेया, छोटानागपुर डायसिस सचिव जोलजस कुजूर, कोषाध्यक्ष अनिल कु.डहंगा, मेनसन तोपनो, अभिजीत नाग, थोमस लुगून, शशी टुटी, थियोफिल हेंब्रोम समेत सैकड़ो की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही