Search

 
 
 

मनोहरपुर : आईटीआई रायकेरा में सेंटर फॉर कैटालिजिंग चेंज ने 15 युवतियों का नामांकन कराया

 
Manoharpur (Ajay singh) : आईटीआई रायकेरा में सेंटर फॉर कैटालिजिंग चेंज (सी-3) के द्वारा रविवार को 15 युवतियों का नामांकन कराया गया. विदित हो कि मनोहरपुर रायकेरा स्थित सनमत मेगा स्किल् प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है. इसी के तहत इन युवतियों को GDA( नर्सिंग ) का  प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-stone-pelting-on-vehicles-passing-through-manoharpur-chhotanagara-main-road-in-the-dark-of-night-people-upset/">किरीबुरू

: मनोहरपुर-छोटानागरा मेन रोड से गुजरने वाले वाहनों पर रात के अंधेरे में हो रहा पथराव, लोग परेशान
इसमें सभी प्रशिक्षुओ को (GDA) ट्रेड में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा. सभी प्रशिक्षुओं को स्किल सेन्टर तक पहुँचाने का कार्य सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के गोवर्धन ठाकुर, रोशनी हेम्ब्रम और सनमत मेगा स्किल सेंटर के सेंटर मैनेजर धर्मेन्द्र मंडल, MIS गोवर्धन महतो, फील्ड मैनेजर जोसेफ लुगुन आदि लोगों कि उपस्थिति में हुई. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने सनमत मेगा स्किल् में नामांकित सभी प्रशिक्षु छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही