Search

 
 
 

मनोहरपुर : रघुनाथपुर में वर्षों से चापाकल खराब, नाले का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के ढिपा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के लोग आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है. गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. करीब 80 परिवार की आबादी में मात्र दो चापाकाल हैं. वो भी वर्षों से खराब है. गांव के लोग सुदूर खुशरू नाला पर निर्भर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच टोला में और नीचे टोला में सिर्फ दो सरकारी चापाकल हैं. दोनों चापाकल काफी पुराना है. दोनों चापाकल विगत 15-20 वर्षों से खराब पड़ा हुआ है जिससे यहां पर पेयजल संकट गहराता जा रहा है. कहा कि खराब चापाकल की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार पीएचडी विभाग से गुहार लगाई, किंतु आज तक चापाकल की मरम्मत नहीं हो पाई है. ग्रामीण गांव से करीब आधा किलो मीटर दूर खुशरू नाला से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-due-to-bike-accident-in-budhiyakhad-people-block-road/">गिरिडीह

: बुढियाखाद में बाइक के धक्के से महिला की मौत, लोगों ने की सड़क जाम

विधायक निधि से होगा डीप बोरिंग

[caption id="attachment_709437" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Chapakal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नाला व चुआ से पीने का पानी लेती ग्रामीण महिलाएं.[/caption] पेयजल संकट व बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपनी व्यथा मीडिया से साझा किया है तथा मीडिया के माध्यम से आवाज बुलंद करने का अनुरोध किया है. वहीं रघुनाथपुर गांव में पेयजल समस्या को दूर करने एवं दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के बदले नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं मंत्री सह विधायक जोबा मांझी से मांग की है. ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि खराब पड़े चापाकल की मरम्मत तत्काल कराने के लिए एवं नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पीएचडी और बिजली विभाग के दोनों कार्यपालक अभियंताओं को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी विधायक निधि से गांव में डीपबोरिंग कराने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही