Search

 
 
 

मनोहरपुर : मीनाबाजार में चापाकल वर्षों से बेकार, सेल के विरुद्ध ग्रामीण करेंगे रोड जाम

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर आयरन ओर चिरिया माइंस (सेल) सीएसआर द्वारा मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के मीना बाजार चौक में निर्मित चापाकल करीब डेढ़ वर्ष से खराब है. स्थानीय ग्रामीण घोर पेयजल संकट से त्राहिमाम है. ग्रामीणों का कहना है कि सेल सीएसआर द्वारा निर्मित चापाकल में दो वर्ष पूर्व पंचायत द्वारा सोलरयुक्त जलमीनार का निर्माण कराया गया था.किंतु यह सोलर आधारित जलमीनार पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने चिरिया सेल प्रबंधन से चापाकल की मरम्मत कराने की गुहार लगाई. इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कराया गया था छह माह पूर्व सेल सीएसआर द्वारा उक्त चापाकल की मरम्मत के नाम पर उसे खोलकर छोड़ दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drinking-water-sanitation-division-started-cleanliness-fortnight/">चाईबासा

: पेयजल स्वच्छता प्रमंडल ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा
इससे छह माह से मरम्मत के अभाव में सोलर आधारित चापाकल बेकार पड़ा हुआ है. इससे स्थानीय ग्रामीणों में चिरिया सेल सीएसआर प्रबंधन की मनमानी रवैये से आक्रोश बढ़ता जा रहा है. जबकि ग्राम मीना बाजार के विकास के लिए चिरिया (सेल) सीएसआर द्वारा गोद लिया गया है. ग्रामीण नालों से चुआं खोदकर पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि चिड़िया सेल सीएसआर प्रबंधन जल्द बेकार पड़े उक्त चापाकल को ठीक नहीं कराया तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे और रोड जाम करेंगे. इसके लिए चिरिया (सेल) प्रबंधन जिम्मेदार होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही