Search

 
 
 

मनोहरपुर : मुखिया ने बांटे ग्रामीणों को फलदार पौधे, लोगों को किया जागरूक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती सारंडा के लाईलोर पंचायत में शनिवार को ग्रामीण लाभुकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया. पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना ने लोगों को आर्थिक संपन्नता के लिए फलदार पौधे लगाने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि पठारी क्षेत्र होने एवं सिंचाई की कमी होने के कारण पारंपरिक खेती नहीं हो पाती है. इससे यहां कृषि लायक भूमि बंजर होती जा रही है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-said-in-international-lawyers-conference-if-threat-is-global-then-method-of-fighting-it-should-also-be-global/">पीएम

ने इंटरनेशनल लॉयर्स कॉन्फ्रेंस में कहा, खतरा ग्लोबल तो लड़ने का तरीका भी ग्लोबल होना चाहिए
उन्होंने लोगों को आय के साधन के लिए प्रमुखता से फलदार पौधे लगाने को कहा. इस दौरान उन्होंने दर्जनों परिवार को विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का वितरण किया. साथ ही लोगों से अपनी जमीन में फलदार पौधों की बागवानी करने एवं अच्छे तरीके से देखभाल करने को कहा, ताकी आने वाले समय में इसका भरपूर लाभ मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही