Search

 
 
 

मनोहरपुर : साउथ इस्टर्न रेल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने मनोहरपुर स्टेशन का किया दौरा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : साउथ इस्टर्न जोन (गार्डेनरिच) के मुख्य रेल सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया. इस क्रम में एसई रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुमीत सरकार ने सीकेपी रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर, गोइलकेरा, पोसैता एवं मनोहरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा सुरक्षित रेल यातायात परिचालन के मद्देनजर पैनल बोर्ड, प्वाइंट, सिग्नल, रेलट्रैक, ब्रिज आदि का बारीकी से निरीक्षण तथा रेल यातायात सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का आकलन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prema-gogna-takes-charge-as-rotary-east-president/">जमशेदपुर

: प्रेमा गोगना ने रोटरी ईस्ट अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

रेल सुरक्षा से जुड़े दिए कई महत्वपूर्ण जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Rail-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर मौजूद मनोहरपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक एवं सहायक स्टेशन मास्टरों को रेल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी साझा किए और उन्हें कई दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पिछले दिन हुए रेल हादसे को लेकर रेल प्रशासन हाई अलर्ट के मूड में है. कहते हैं कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी. यह कहावत उन लोगों पर फिट बैठती है जिन पर सुरक्षित रेल यातायात परिचालन की पूरी जिम्मेदारी व जवाबदेही है. उन्हें डियूटी के दौरान सावधानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. इस मौके पर एडीआरएम विनय कुजूर, डीटीआइ इमाम हैदर, मनोहरपुर के स्टेशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, सहायक स्टेशन मास्टर सुशील टोप्पो, हेमंत कुमार, आरपीएफ ओसी योगेन्द्र कुमार समेत रेल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही