Search

 
 
 

मनोहरपुर : पेड़ से गिरकर बच्चा घायल, गंभीर

 
Manoharpur( Ajay Singh) : आम के पेड़ से गिर कर रविवार को एक बच्चा घायल हो गया. बच्चे को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने पीड़ित बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. बच्चे के बांये हांथ की हड्डी टूट गई है. छह वर्षीय रेहान धनवार गोइलकेरा थाना अंर्तगत एक नंबर डिपो का रहने वाला है. पीड़ित बच्चा माता-पिता के साथ अपने मामा घर आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम छोटा कुड़ना आया हुआ था. वहां बच्चों के संग वह घर के समीप आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था. बच्चे का पैर फिसल गया. इससे वह पेड़ से नीचे गिर गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-worship-of-jamira-mountain-with-pomp-devotees-gathered/">चाकुलिया

: धूमधाम से हुई जामीरा पहाड़ की पूजा, उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही