Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आतिशबाजी के दौरान बच्चा घायल, एक अन्य बच्चे को कुत्ते ने काटा

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : आतिशबाजी करने के दौरान घायल बच्चे को रविवार शाम मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. पीड़ित बच्चा 4 वर्षीय जीतू तकिया ग्राम धानापाली का रहने वाला है. बच्चे के परिजन ने बताया कि रविवार रहने के कारण आज स्कूल की छुट्टी थी. बच्चा घर पर मस्ती कर रहा था तथा घर में रखे पटाखे को फोड़ने के दौरान पटाखा उसके दांए हाथ में फट गया जिससे बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-three-day-judo-competition-ends/">कोडरमा

: तीन दिवसीय जूडो प्रतियोगिता का समापन

आठ वर्षीय बच्चा को कुत्ते ने काटा

वहीं दूसरी घटना में कुत्ते के काटने से घायल एक बच्चे को रविवार शाम मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. पीड़ित बच्चा 8 वर्षीय महेश चेरोवा नंदपुर डोंगाकाटा पानीटंकी का रहने वाला है. बच्चे के परिजन ने बताया की बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी एक कुत्ते ने उसके बांए पैर में काट लिया. शाम को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां दोनों बच्चों की चिकित्सकों के देख-रेख में इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही