Search

मनोहरपुर : बाल संरक्षण कर्मी ने नाबालिग बच्चियों को परिजनों को सौंपा

Manoharpur (Ajay Singh) : दिल्ली काम करने जा रही दो नाबालिग बच्चियों को बाल संरक्षण कर्मियों ने उसके परिजनों को सौंप दिया है. यह घटना मंगलवार की है जब ये दोनों बच्ची सुबह उत्कल एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए मनोहरपुर टेम्पो स्टैंड के पास काफी देर से वहां गुमसुम बैठी हुई थी. तभी वहां बैठी उन बच्चियों पर बाल संरक्षण कर्मी जगन्नाथ पोद्दार व युवा समाजसेवी गोवर्धन ठाकुर की नजर पड़ी. उन्होंने उन बच्चियों से पूछताछ करना शुरू कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-khairbani-processing-plant-will-start-work-soon-agency-appointed/">जमशेदपुर

: खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट का जल्द शुरू होगा काम, एजेंसी नियुक्त

माता-पिता की मर्जी से काम करने दिल्ली जा रही थी बच्चियां

उन दोनों बच्चियों ने जब अपना हाल सुनाया तो बाल संरक्षण कर्मी और युवा समाजसेवी दंग रह गए. दोनों बच्चियों ने बताया की घर की आर्थिक तंगी के कारण वे दोनों अपने माता-पिता की मर्जी से काम करने दिल्ली जा रहे थे. मौके की नजाकत को भांपते हुए बाल संरक्षणकर्मी जगन्नाथ पोद्दार और युवा समाज सेवी गोवर्धन ठाकुर ने बच्चियों को समझा बुझा कर उनके घर ले गए और उनके परिजनों को सौंप दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp