Search

 
 
 

मनोहरपुर : गर्म माड़ से बच्चा झुलसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

 
Manoharpur : मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गर्म माड़ से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया. घायल 2 वर्षीय बच्चे का नाम दीपक हेम्ब्रम है. वह प्रखंड के नंदपुर गांव का रहने वाला है. घटना के बाद परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. घटना को लेकर बच्चे के पिता विजय हेम्ब्रम ने बताया कि मंगलवार को दीपक घर के रसोई के पास खेल रहा था. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-jmm-leaders-wife-lukhumuni-soren-elected-unopposed-as-block-chief/">जामताड़ा

: जेएमएम नेता की पत्नी लुखुमुनि सोरेन निर्विरोध चुनीं गई प्रखंड प्रमुख
खेलते हुए वह रसोई में चूल्हे के पास जा पहुंचा. वहां गर्म माड़ रखा हुआ था. खेलने के दौरान ही दीपक गर्म माड़ का बर्तन उसके हाथ से लग कर उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर, छाती व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए. बच्चे का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही