Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : प्राथमिक विद्यालय कोलभंगा में बाल मेला आयोजित

Manoharpur (Ajay singh) : प्राथमिक विद्यालय कोलभंगा में बुधवार को एस्पायर संस्था की ओर से बाल मेला का आयोजन किया गया. बाल मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुखिया बिरसा कण्डुलना एवं बीआरपी यशवंत कटियार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. संस्था द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ड्रॉपआउट एवं नेभर इंड्रोलमेंट बच्चों के पठन-पाठन, निशुल्क भोजन व रहने की सुविधा के साथ विद्यालय में नामांकन कराया गया. [caption id="attachment_555927" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/15rc_m_220_15022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे[/caption] सभी बच्चों को संस्था ने प्रोत्साहित करते हुए निशुल्क पुस्तक, कॉपी, स्कूल बैग एवं अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस मौके पर लाईलोर पंचायत के मुखिया बिरसा कण्डुलना, बीआरपी यशवंत कटियार, सुरेश बंदिया, टिंबु धनवार, सरिता कण्डुलना, सुमी भुइयां , स्कूल की प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत स्कूली बच्चों एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-alumni-meet-will-be-organized-in-womens-college-on-march-18/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में 18 मार्च को होगा एलुमनी मीट का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही