Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सारंडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीघा में बाल मेला आयोजित

Manoharpur (Ajay singh) : सारंडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीघा में एस्पायर संस्था की ओर से शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश खलखो ने किया. बच्चों के बीच बलून फोड़, बिस्कुट रेस, ड्राइंग, गीत-गायन, रंगोली, नृत्य आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-removed-encroachment-from-sakchi-kalimati-road/">जमशेदपुर

: प्रशासन ने साकची कालीमाटी रोड से हटाया अतिक्रमण

पठन-पाठन के साथ बच्चों का होगा मनोरंजन 

[caption id="attachment_565083" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bal-mela-1-2-300x123.jpg"

alt="" width="300" height="123" /> बाल मेला का आनंद लेते बच्चे.[/caption]

 

मेले के आयोजन का उदेश्य पठन-पाठन के साथ बच्चों का मनोरंजन किया जा सके. ताकि बच्चे नियमित स्कूल आए. बाल मेला में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बाल मेला का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में होना चाहिए. इससे बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होगा. बाल मेला में बच्चों ने खेलकूद में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें, इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा. स्कूल के शिक्षक विनय कुमार महतो,भरत किशोर महतो,मानुएल खलखो समेत एस्पायर संस्था के प्रतिनिधि एलिसाब सुरीन उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-loyola-alumni-and-sevanjali-trust-will-organize-health-camp-in-shankarpur-on-sunday/">आदित्यपुर

: लोयोला एल्युमिनाई व सेवांजलि ट्रस्ट रविवार को शंकरपुर में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही