Search

 
 
 

मनोहरपुर : चिरिया माइंस स्कूल प्रबंधन ने टॉपर के अभिभावकों को किया सम्मानित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर डीएवी पब्लिक स्कूल, मनोहरपुर चिड़िया माइंस में गुरुवार को अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ज्ञात हो कि दसवीं बोर्ड (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम वर्ष 2021-22 कुछ दिन पूर्व ही घोषित हुआ था जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा. वहीं इस परीक्षा में स्कूली टॉपर के रूप में डीएवी स्कूल के प्रथम तीन स्थान क्रमशः सुहानी गुप्ता (96%), पवन तनय (95%) एवं सौम्य गुप्ता (92%) ने अंक प्राप्त किया था, जबकि छात्रों का कहना है कि परीक्षा में सफलता अपने परिजनों तथा अपने स्कूल के शिक्षकों के कड़ी मेहनत के कारण प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-trishanu-rai-met-minister-alamgir-alam-regarding-the-problem-of-sand-shortage/">चाईबासा

: बालू किल्लत की समस्या को लेकर मंत्री आलमगीर आलम से मिले त्रिशानु राय

अभिभावकों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

वहीं सम्मान समारोह में स्कूल के प्राचार्य श्री एसके झा ने अभिभावकों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना किया. प्राचार्य ने विद्यालय के सभी बच्चों को कड़ी मेहनत और मन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे भी अपने स्कूल व अभिभाभक का नाम रौशन कर सकें. बच्चों के गर्वित अभिभावक ने कहा कि बच्चों की सफलता शिक्षकों एवं अभिभावकों के कड़ी मेहनत का परिणाम होता है साथ ही उन्होंने प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया. ये सम्मान समारोह विद्यालय के हेड एवं अनुभवी शिक्षक श्री डी जेना के देख-रेख में संम्पन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही