Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : स्वच्छता पखवाड़ा पर विभिन्न पंचायतों में चला सफाई अभियान

Manoharpur(Ajay Singh) : गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में सफाई अभियान चलाया गया. इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई. प्रखंड के ढीपा,रायडीह, बरंगा, मनोहरपुर पूर्वी, मकरंडा पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत प्रखंड कर्मियों ने स्वच्छता को लेकर शपथ ली. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-held-meeting-regarding-cleaning-of-silt-of-khandoli-water-treatment-plant-and-dam/">गिरिडीह

: खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम की गाद की सफाई को लेकर विधायक ने की बैठक
अपने क्षेत्रों में मुखिया, पंचायत सेवक, जल सहिया और ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मौके पर मुखिया अशोक बंदा ने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए. उन्होंने लोगों से प्लास्टिक बैग के बजाय कपडे़ के थैले का उपयोग करने कि अपील की ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे. इस दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें :भक्ति">https://lagatar.in/power-comes-from-devotion-lovely-gupta/">भक्ति

से मिलती है शक्ति : लवली गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही