Search

 
 
 

मनॉहरपुर : सीओ ने पांच गांवों के मुंडा को नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत पांच गांवों के ग्राम मुंडा को अंचल अधिकारी रविश राज सिंह द्वारा अंचल कार्यालय में नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सभी सम्मानित ग्राम मुंडा जिसमें डुकुरडीह गांव के मुंडा अशोक महतो, रोवाम के मुंडा बुधराम सिद्दू, रायडीह के मुंडा बिरसा हेंब्रम, घाटकुड़ी के मुंडा बिरसा चम्पीया व चिड़िया के मुंडा विजय सिंह लागूरी शामिल हैं. विदित हो की सभी ग्राम मुंडा वर्षों से कार्यवाहक मुंडा के रूप में कार्य कर रहे थे. नियुक्ति पत्र देने के दौरान सीओ रविश राज सिंह ने सभी मुंडा को बधाई व शुभकामना दिए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-inspected-the-site-regarding-the-construction-of-the-drain/">बहरागोड़ा

: नाली निर्माण को लेकर विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण

ग्राम मुंडा सरकारी तंत्र का एक अहम हिस्सा है

उन्होंने कहा की ग्राम मुंडा सरकारी तंत्र का एक अहम हिस्सा है तथा गांव की रीढ़ है. गांव के सर्वांगीण विकास समेत सभी सामाजिक कार्यों में इनका अहम योगदान है. इसीलिए सभी मुंडा निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का अनुपालन करें एवं प्रशासनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करें. इस मौके पर सीआई विनोद कुमार, अंचल कर्मी उमंग पांडेय आदि नवनियुक्त ग्राम मुंडा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही