Manoharpur (Ajay Singh) : सोमवार की शाम मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग उन्धन गांव के समीप सड़क हादसे में स्कूली छात्र समेत दो लोग घायल हो गए. घायल 12 वर्षीय स्कूली छात्र सरोज एक्का कुड़ना गांव का रहने वाला है. वहीं 24 वर्षीय सरोज मानकी तरतरा गांव का रहने वाला है. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक संत अगस्तीन स्कूल की कक्षा छह का छात्र सरोज एक्का स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था. [caption id="attachment_618254" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Manoharpur-Yuvak.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> घायल युवक.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-artist-forum-expressed-grief-over-the-untimely-demise-of-the-late-minister-and-artists/">जमशेदपुर
कलाकार मंच ने दिवंगत मंत्री और कलाकारों के असामयिक निधन पर जताया शोक सरोज मानकी भी उसी रास्ते बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान उन्धन मोड़ के समीप बाइक और साइकिल आपस में टकरा गये. इससे दोनों सड़क पर गिर गए. इस दुर्घटना में छात्र सरोज एक्का के चेहरे व सिर पर चोट आई है. सरोज मानकी के पैर में चोट लगी है. मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र सरोज एक्का को राउरकेला रेफर कर दिया गया, जबकि सरोज मानकी को छुट्टी दे दी गई. [wpse_comments_template]

Leave a Comment