Search

मनोहरपुर : वीर बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Manoharpur (Ajay Singh) : वीर बिरसा मुंडा कल्याण समिति व झारखंड आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में गोइलकेरा प्रखंड के पंचायत सारूगड़ा ग्राम सरूड़ा मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ. इस कार्यक्रम में विभिन्न समाज के कलाकारों ने हिस्सा लिया. साथ ही पारंपरिक वेषभूषा में कलाकारों ने लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Manoharpur-Birsa-Munda-1-1.jpg"

alt="" width="828" height="450" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-childrens-park-beautification-work-begins/">किरीबुरु

: चिल्ड्रेन पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण दर्शकों ने रंगारंग कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया. आयोजन समिति ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी पुरस्कृत किया. मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख सह झारखंड आंदोलनकारी नेता बिरसा मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे आदर्श व मार्गदर्शक हैं. कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर बिरसाईत समाज के लोगों के अलावा मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा व गुदड़ी प्रखंड के हजारों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp