Search

मनोहरपुर : कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार पर किया हमला

Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को मनोहरपुर साप्ताहिक हाट में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह आंदोलन के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रखंड प्रभारी दिलवर खाखा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. दिलवर खाखा ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता राजनीति के तहत खत्म कर देने की बात कही. कहा कि मोदी सरकार अडानी व अंबानी के सहारे चल रही है. राहुल गांधी असत्य के सामने झुकने वाले नहीं हैं. आगामी चुनाव में केंद्र सरकार को हार का डर सताने लगा है, इसीलिए राहुल गांधी की राजनीति को खत्म करने के लिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है. कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस रवैये से डरने वाली नहीं है. आने वाले चुनावों में इसका सच मोदी सरकार को देखने को मिलेगा. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण नाग, अशोक सिंह, बबलू साह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-mla-held-a-meeting-with-public-representatives-regarding-public-problems/">चाईबासा

: जनसमस्याओं को लेकर विधायक ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp