Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : हतनाबुरु-मरंगपोंगा पुलिया का शीघ्र कराया जाए निर्माण- मुखिया अग्नेश बारला

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अवस्थित अति दुर्गम क्षेत्र दीघा पंचायत के हतनाबुरु-मरंगपोंगा मार्ग के बीच जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. उक्त पुलिया निर्माण के लिए विगत अप्रैल माह में ही सिर्फ गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. इससे प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है. वहीं, पुलिया निर्माण के लिए बनाया गया डायवर्सन बरसात के चलते मार्ग किचड़मय हो गया है. विदित हो कि उसी पुलिया से होकर सारंडा के सात गांव के ग्रामीण अपने दिनचर्या के कामों के लिए छोटानागरा, मनोहरपुर, किरिबुरु, जामदा, बड़बील, चक्रधरपुर व चाईबासा जिला मुख्यालय के लिए आना-जाना करते हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-historic-bonus-of-rs-317-51-crore-in-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में 317.51 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बोनस

बरसात में आवागमन हो जाता है मुश्किल

लेकिन बरसात के दौरान उक्त पुलिया से स्कूली छात्र-छात्राओं समेत आम लोगों व सरकारी कर्मचारियों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है. वहीं, सारंडा क्षेत्र अंतर्गत दिघा पंचायत के मुखिया अग्नेश बारला से स्थानीय ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि उक्त पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जाए. ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं को देखते हुए युवा मुखिया बारला ने जिला प्रशासन से उक्त पुलिया का अतिशीघ्र निर्माण कराने की मांग की है. ताकि उस पुलिया से होकर आम लोगों व स्कूली बच्चों का आना-जाना सुचारु रूप से हो सके. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-youths-injured-after-falling-from-bike-treatment-going-on-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: बाइक से गिरकर दो युवक घायल, अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही