Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेलवे मैदान में आयोजित गणपति उत्सव सह मेला में उमड़ रही भीड़

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर गणेश पूजा समिति द्वारा रेलवे मैदान में आयोजित बारह दिवसीय गणेशोत्सव पूजा मेला में झारखंड एवं ओडिशा सीमांचल क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुँच रहे है. मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी एवं समिति के वॉलिंटियर्स अपना योगदान दे रहे है. शांतिपूर्ण ढंग से मेला सम्पन्न कराने एवं मेला देर रात खत्म होने तक मनोहरपुर पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है. विदित हो कि मनोहरपुर का गणेश मेला पूरे पश्चिम सिंहभूम का सबसे बड़ा गणेश पूजा मेला है. यहां मुंबई की तर्ज पर गणेशोत्सव का भव्य आयोजन होता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-many-works-of-agriculture-department-are-being-affected-due-to-strike-of-soul-workers/">चाईबासा

: आत्मा कर्मियों के हड़ताल से कृषि विभाग के कई कार्य हो रहे हैं प्रभावित
 

भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

इस बार यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग स्थित पूजा पंडाल में पिछले वर्ष बनाई गई भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की आकृति मनोहरपुर पूजा पंडाल में स्थापित की गई है. वैसे कोरोना क्ले कारण विगत दो साल से मेला का आयोजन यहां नहीं हो रहा था. परंतु इस बाद यहां मेला लगने से क्षेत्र की रौनक बढ़ गई है. मेले में कोलकाता बिजली झूला कंपनी के द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक बिजली का झूला, मौत का कुंवा, मैजिक शो लगाया गया है. इसी के साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल एवं चाट, मिष्ठान आदी की दुकान भी लगाई गई है. मेले में घूमने आए लोग जमकर खरीददरी कर रहे हैं एवं मेले का आनंद उठा रहे है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-should-play-an-active-role-in-solving-the-problems-of-the-villages-dr-goswami/">चाकुलिया

: गांवों की जनसमस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभायें युवा : डाॅ गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही