Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नागपंचमी पर महादेवसाल व विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh ) : महादेवसाल व मनोहरपुर, आनंदपुर अंचल क्षेत्र अंर्तगत सावन माह की सातवीं सोमवारी व नागपंचमी पर विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया. सुबह से ही शिवालयों में बाबा भोलेनाथ व नाग देवता के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा. शिवालयों में बोलबम, हर-हर महादेव से वातावरण भक्तिमय हो उठा. मनोहरपुर संत नरसिंह आश्रम स्थित पतालेश्वर नाथ महादेव एवं मणिनाथ महादेव, कोलभंगा महादेव, गोपेश्वर महादेव, आनंदपुर मुनि टूंगरी महादेव, समीज पार्लीपोष झाड़ेंश्वर महादेव एवं छोटानागरा स्थित नगड़ा महादेव आदि शिवालयों में रूद्राभिषेक पूजन समेत विभिन्न पूजा अनुष्ठान आदि का आयोजन हुआ. श्रधालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-walking-path-in-knj-high-school-has-become-a-bush-path/">चाकुलिया

: केएनजे हाई स्कूल में वॉकिंग पथ बन गया “झाड़ी पथ”

नागपंचमी शिवभक्ति के लिए सर्वोतम

आचार्य पं. मथुरानंद तिवारी ने बताया कि सावन माह के सातवीं सोमवारी पर नागपंचमी का योग है. तथा नागपंचमी का पूजन सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी में मनाया जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ व नागदेवता के व्रत व पूजन से सुख, समृद्धि और सौभाग्य के साथ हर संकट से मुक्ति मिलती है. विशेषकर सुहागन महिलाओं को इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा आराधना से अखंड सौभाग्य एवं सुख शांति समृद्धि की प्राप्ती होती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-performed-jalabhishek-of-lord-bholenath-on-monday-2/">चाईबासा

: सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही