Search

 
 
 

मनोहरपुर : सावन की चौथी सोमवारी पर महादेवशाल में उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सावन माह की चौथी सोमवारी पर झारखंड के मिनी बाबा धाम से विख्यात महादेवशाल शिवालय में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यहां सुबह से ही कांवरियों का तांता लगा हुआ था तथा बाबा भोलेनाथ के जयघोष से पूरा शिवालय गुंजायमान रहा. इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इसके साथ ही महादेवशाल परिसर में आयोजित सावन मेले में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, फल, फूल, मिष्टान व खाने पीने समेत विभिन्न तरह की दुकानें सजी हुई है. मेले में बच्चों के खिलौने व घर सजावट के समानों की खूब बिक्री हो रही है. इसके अलावे यहां स्वंयसेवी धार्मिक संस्था के द्वारा निशुल्क भंडारा व चिकित्सा का भी शिविर लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-open-gym-getting-ruined-due-to-lack-of-maintenance/">चाईबासा

: रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहा कोल्हान विवि का ओपन जिम
[caption id="attachment_716524" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/31rc_m_54_31072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे भक्त[/caption]

जगह-जगह पुलिस के जवान है तैनात

वहीं मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों, जिला पुलिस जवानों के अलावे रेल सुरक्षा बल का भी सहयोग लिया जा रहा है. विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल व जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क व सजग है. इसके लिए गोइलकेरा पुलिस व रेल सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान मेला एवं मंदिर परिसर में तैनात है. गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह स्वंय वहां मौजूद रहकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि मंदिर में जलाभिषेक व सावन मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात है. इसमें मंदिर प्रबंधन सह मेला आयोजन समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही