Search

 
 
 

मनोहरपुर : हर घर तिरंगा को लेकर बरकेला में CRPF ने चलाया जागरुकता अभियान

 
Manoharpur (Ajay singh) : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को A/174 बटालियन CRPF द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरकेला (खूंटपानी प्रखंड) के मध्य विद्यालय के शिक्षकों और  स्कूली छात्रों  के साथ मिलकर  रैली निकाली गई. इस अवसर पर A/174 बटालियन CRPF द्वारा स्कूली छात्रों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया और तिरंगा झंडे के साथ बच्चों को क्षेत्र में भ्रमण कराया गया. [caption id="attachment_385008" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/13-1.jpeg"

alt="" width="1024" height="461" /> रैली निकालते हुए.[/caption]

घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/14.jpeg"

alt="" width="1024" height="461" /> साथ ही सीआरपीएफ ने बच्चों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और तिरंगे के मान सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर A/174 बटालियन CRPF के कमांडर उदयवीर जयसवाल (सहायक कमांडेंट), रवि दत्त, एसएस यादव, विकास कुमार तिवारी, श्याम नारायण एवं अन्य जवान उपस्थित थे, वहीं इस कार्यक्रम में बरकेला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरस्वती एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही