Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को देशभक्ति फिल्म दिखा किया जागरूक

Manoharpur (Ajay singh) : सातवीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमाण्डेन्ट कपिंग गिल के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ए/07 बटालियन ने नक्सल प्रभावित सारंडा में ग्रामीणों को देशभक्ति फिल्म दिखाई. इसमें जराईकेला थाना अंर्तगत पारोडीह, डोमलाइ एवं मकरन्डा गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की देशभक्ति फिल्मों को दिखाया गया. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों बच्चों तथा बुजुर्गों में देश भक्ति की भावना को विकसित करना तथा भारत की आजादी और विकास में विभिन्न महापुरुषों के योगदान एवं उनके बलिदान के बारे में जानकारी देना है. इस मौके पर डॉ. रवि रंजन (द्वितीय कमान अधिकारी/सी.एम.ओ.) 07 बटालियन ने स्थानीय लोगों से कहा कि क्षेत्र की सुख शांति,समृद्धि के लिए देश की एकता व अखंडता जरूरी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Jeraikela-CRPF-FILM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-car-seized-with-black-film-during-vehicle-check-action-taken-by-sadar-police/">चाईबासा

: वाहन जांच के दौरान ब्लैक फिल्म लगी कार जब्त, सदर पुलिस ने की कार्रवाई
आप लोगों की सुरक्षा के लिए 07वीं वाहिनी सदैव तत्पर है. यह भी बताया कि 07वीं बटालियन द्वारा जो मोबाइल नम्बर आस-पास के सभी गांव के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाये गये हैं, उन नम्बरों पर कभी भी किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर सम्पर्क किया जा सकता है. भारत सरकार द्वारा लगातार इस क्षेत्र में प्रगति की कई जनकल्याणकारी कार्य योजनाएं सुचारू रूप से चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं से सभी लोगों को लाभान्वित होना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Jeraikela-CRPF-FILM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-cho-held-a-meeting-regarding-national-deworming-day/">मनोहरपुर

: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सीएचओ ने की बैठक
07वीं बटालियन के कमांडेंट कपिंग गिल ने नक्सल विचारधारा से ग्रसित लोगों से राष्ट्र की मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आह्वान किया और आश्वासन दिया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा लगातार इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा. उक्त कार्यक्रम के दौरान ए/07 बटालियन के निरीक्षक जीडी राजनाथ सिंह, सीआरपीएफ जवान समेत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही