Search

 
 
 

मनोहरपुर : बडालगिया में झारखंड पुलिस के शहीद जवान को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : ग्राम बडालगिया थाना मुफस्सिल (चाईबासा) में बुधवार को शहीद युद्धिष्ठिर मालुवा (झारखंड पुलिस) की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस मौके पर सीआरपीएफ ए/174 बटालियन के जवानों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई. साथ ही सीआरपीएफ के जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-labor-unions-sit-in-demonstration-begins-at-icc-gate/">घाटशिला

: झारखंड श्रमिक संघ का आईसीसी गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू

शहीद जवान की पत्नि को शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

इस अवसर पर उपस्थित सीआरपीएफ ए/174 के सहायक कमांडेंट अजीत कुमार के द्वारा शहीद जवान की पत्नि को सम्मान में शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. इसके पूर्व शहीद जवान के परिजनों के द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार उनकी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की गई तथा सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं शहीद की पत्नि एवं उनके परिजनों को सीआरपीएफ ए/174 बटा. के सहायक कमांडेंट ने भविष्य में कोई भी समस्या होने पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही