Search

 
 
 

मनोहरपुर : टोंटो में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा रैली

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर टोंटो में सीआरपीएफ 174 बटालियन ने तिरंगा रैली निकली. इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील ग्रामीणों से की गई. सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार साहु के नेतृत्व में हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान बुधवार को चलाया गया. इसके साथ ही टोंटो क्षेत्र में राष्ट्र की एकता व अखंडता को लेकर लोगों को जागरुक किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-on-world-tribal-day-representatives-of-various-panchayats-planted-saplings/">किरीबुरु

: विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने  किया पौधरोपण
[caption id="attachment_385213" align="aligncenter" width="528"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-tiranga-2.jpeg"

alt="" width="528" height="352" /> कार्यक्रम में शामिल सीआरपीएफ के जवान व स्कूली बच्चे[/caption] मनोहरपुर व आसपास के सभी क्षेत्रों में ग्रामीण महलाओं, पुरुष एवं स्कूली बच्चों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण किया गया. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट कमलेश साहु ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी को आगे आकर सहयोग करने की अपील की एवं अमृत महोत्सव के बारे जानकारी साझा की. इस मौके पर पंचायत जनप्रतिनिधि सीआरपीएफ के जवान समेत काफी संख्या में महिलायें, पुरुष एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही