Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : बाचमगुटू में सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Manoharpur(Ajay Singh) : गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में मनोहरपुर स्थित बाचमगुट्टू में शुक्रवार को सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव व विशिष्ठ अतिथि मुखिया बिरसा कंडुलना,आजसू नेता शंकर सिंह मुंडारी ने संयुक्त रूप से फ़िता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. साथ ही आयोजित सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-students-of-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-participated-in-the-discussion-on-prime-ministers-exam/">घाटशिला

: संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्र प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा में हुए शामिल

पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया

  उद्घाटन के पूर्व आमंत्रित अतिथियों का आयोजन समिति के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ज़िला परिषद उपाध्यक्ष श्री यादव ने स्थानीय कलाकारों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की. खेल के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. वहीं इस आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों को बधाई व शुभकामना दी. इस मौके पर आयोजन समिति के सुरेशचंद्र दास, सुनील हेमब्रोम, कार्तिकचंद्र दास, आदी समेत सैंकड़ो की संख्या में खेलप्रेमी व दर्शक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/tiranga-hoisted-proudly-in-delhi-public-school/">दिल्ली

पब्लिक स्कूल में शान से फहराया त‍िरंगा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही