Search

 
 
 

मनोहरपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर मेदासाई स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जोबा मांझी महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा उपस्थित थीं. मंत्री जोबा मांझी ने विद्यालय स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कस्तूरबा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया. इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के बच्चों द्वारा एकांकी नाटक एवं गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-hiva-hit-the-car-in-the-chowka-the-couple-narrowly-escaped/">चांडिल

: चौका में हाइवा ने मारी कार को टक्कर, बाल-बाल बचे दंपती

मंत्री जोबा मांझी का बच्चों ने किया भव्य स्वागत

समारोह के पूर्व मंत्री जोबा मांझी का विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया. वहीं मंत्री जोबा मांझी ने विद्यालय एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की गुरु शिष्य परंपरा का सम्मान ही विद्यालय की पहचान है. उन्होंने कहा कि इसी परंपरा का पालन करते हुए शिक्षक व छात्र एक आदर्श विद्यालय एवं राष्ट्र के निर्माण में अहम् भूमिका निभायें. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकायें समेत विद्यालय के सहकर्मीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही