Search

 
 
 

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक गंभीर, राउरकेला रेफर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर मुख्य मार्ग कूड़ना वनशक्ति मंदिर के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. सड़क दुर्घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक 28 वर्षीय मंगल जोजो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरतरा का रहने वाला है. वह साइकिल से आनंदपुर साप्ताहिक हाट जा रहा था. तभी कूड़ना वनशक्ति मंदिर के पहले विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-widespread-effect-of-bandh-the-market-remained-closed-passenger-vehicles-did-not-run/">मुसाबनी

: बंद का व्यापक असर, बाजार रहा बंद, नहीं चले यात्री वाहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही