Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : मैट्रिक में जिला टॉपर बना दिहाड़ी मजदूर का बेटा

Manoharpur (Ajay Singh) : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मनोहरपुर के साहिल गोप ने इस वर्ष झारखंड अधिविद परिषद, रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में पूरे जिला में टॉप किया है. साहिल गोप ने 96.4% प्रतिशत अंक प्राप्त जिला में टॉपर बने हैं. वहीं कारमेल उच्च विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने भी जिला में टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है. कारमेल उच्च विद्यालय के अनिल महतो 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला के द्वितीय टॉपर बने हैं. इसी विद्यालय के बिशु हेम्ब्रम 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के तृतीय टॉपर बने हैं. जबकि सुभाषिनी हेम्ब्रम ने 95.20 प्रतिशत अंक लाकर जिले में चौथे व राजश्री लोहार ने 95 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान पाया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ruby-kumari-became-the-topper-of-kotgarh-high-school/">किरीबुरु

: उच्च विद्यालय कोटगढ़ की टॉपर बनी रूबी कुमारी

482 अंक प्राप्त किया है साहिल गोप ने

[caption id="attachment_646425" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-2nd-Topper.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला के द्वितीय व तृतीय टॉपर.[/caption] सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मनोहरपुर के छात्र साहिल गोप एसएसआईपी हाई स्कूल मनोहरपुर से प्राइवेट छात्र के रूप में मैट्रिक का परीक्षा दिया था. विदित हो कि साहिल गोप के परिवार की माली हालत दयनीय है. उसके माता पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं. उसकी मां सुमित्रा गोप दूसरों के घरों में काम करती है, जबकि पिता सोमा गोप कुली का काम करते हैं. अभावग्रस्त होने के बावजूद साहिल अपने आपको मेहनत के दम पर पढ़ाई में अव्वल सिद्ध कर दिखाया है. उन्हें मैट्रिक की परीक्षा में कुल 482 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं गणित में 97 अंग्रेजी में 96 हिंदी में 96 विज्ञान में 97 संस्कृत में 96 सामाजिक विज्ञान में 88 अंक प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-100-result-of-class-10th-examination-of-model-school/">घाटशिला

: मॉडल स्कूल के कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है साहिल

साहिल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार एवं अपने गुरुजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि आगे की अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं. उनकी इस सफलता से जहां उनके माता-पिता, परिवार के लोगों में खुशी है. वहीं गांव के लोगों में भी खुशी की लहर है. साहिल के माता-पिता ने कहा कि उसके आगे की पढ़ाई में कोई भी बाधा आढ़े नहीं आने देंगे. हम सभी उसे आगे की पढ़ाई के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे और कोई भी बाधा सामने आएगी तो उसे दूर करेंगे. साहिल के मैट्रिक में जिला टॉपर होने पर शिक्षाविद् एवं कई लोगों ने उनके आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही