Search

 
 
 

मनोहरपुर : डीबीसी फुटबॉल लीग : पुरानपानी बॉयज क्लब ने जीता खिताब

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर में यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित फुटवॉल लीग का फाइनल मैच रविवार को ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय के मैदान में सम्पन्न हुआ. मैच पुरनापानी व्याज क्लब और पानी टंकी डोंगाकाटा यंग क्लब के बीच खेला गया जो बेहद ही रोमांचपूर्ण रहा. अंत में दोनों टीमों में जीत हार पेनाल्टी शॉट के माध्यम से तय किया गया. मैच में पुरनापानी फुटबॉल टीम को 7-6 गोल से विजयी घोषित किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अथिति जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव उपस्थित थे. खेल शुरू होने से पूर्व फुटबॉल लीग फाइनल खेल का उद्घाटन मुख्य अथिति रंजित यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-schools-of-west-singhbhum-selected-for-swachh-vidyalaya-award/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम के तीन विद्यालय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित

विजेताओं को दिया गया नकद पुरस्कार 

रंजीत यादव ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही उन्होंने मैच में विजेता टीम पुरनापानी टीम एवं उपविजेता टीम पानीटंकी डोंगाकाटा टीम को बतौर पुरस्कार नकद राशी एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया. इस मौके पर मनोहरपुर के मुखिया ज्योतिष ओड़ेया, पंसस ख़ुशबू कुमारी, उपमुखिया परीतोष यादव, मुख्य आयोजनकर्त्ता डीबीसी क्लब के पदाधिकारी गणेश सिंह राजपुत, विशाल यादव, किशन सिंह, कृष्णा यादव, डेविड सागा, विक्रम सिंह, सौरभ यादव, अविशेक महतो, रोहित साहु समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही