Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Manoharpur (Ajay Singh) :मनोहरपुर थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित बीस खोली मुहल्ले के समीप शनिवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से झुलता एक युवक का शव पाया गया है. मृतक की पहचान बीस खोली मुहल्ला निवासी साबिर खान के भतीजे आफताब खान (22) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवाया. फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है. मृतक के परिजनों ने आफताब की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. चूंकी पोस्टमार्टम के बिना निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल काम है. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-shobha-yatra-on-the-61st-death-anniversary-of-saint-narsingh-baba/">मनोहरपुर

: संत नरसिंह बाबा की 61 वीं पुण्य तिथि पर निकली शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही