Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

Manoharpur(Ajay singh) : बुधवार को विघ्नविनाशक गणेश मन्दिर परिसर में गणेश मंदिर स्थापना का वार्षिक महोत्सव के आयोजन को लेकर एक बैठक बुलाई गई. बैठक अश्वनी बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से 25 फरवरी शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक महोत्सव धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.वहीं समिति के सदस्यों को पिछले वर्ष के आय-व्यय के बारे जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-dineshanand-goswami-gave-the-first-invitation-to-the-mass-wedding-ceremony-to-chitreshwar-baba/">बहरागोड़ा

: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सामूहिक विवाह समारोह का पहला निमंत्रण चित्रेश्वर बाबा को दिया

वार्षिक महोत्सव पर भव्य तोरण बनेगा

गणेश मन्दिर का रंग-रोगन,साज सज्जा,साफ़ सफाई, मरम्मतीकरण के अलावा एक दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई एवं इसके लिए समिति के सदस्यों को ज़िम्मेदारी दी गई. वार्षिक महोत्सव पर भव्य तोरण द्वार,टेंट शामियाना,स्टेज, बिजली सजावट, गणेश मंदिर का शृंगार ,पूजन, हवन महाभोग़ प्रसाद, लंगर आदि एवं देर शाम भजन संध्या का आयोजन को लेकर चर्चा की गई. इस आयोजन में शामिल होने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य समीज आश्रम मन्दिर के महंत के अलावा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने एवं सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/criminals-shot-dead-a-woman-in-simdegas-kolebira/">सिमडेगा

के कोलेबिरा में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या
इस दौरान प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों के द्वारा आयोजन के मद्देनज़र सहयोग राशि जमा की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्त्ता रंजित यादव,बब्बू श्रीवास्तव,राजेश राउत,हीरालाल नायक,लखींद्र दास,राजेश सिंह,पिंकी डागा,भवेश महतो,दीपक उपाध्याय,नटवर लाल अग्रवाल,सुशील सिंह,महेश शाह,मिथलेश पांडे,संजय यादव,बजरंग गुप्ता,विजय साहु समेत दर्जनों समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-dr-dineshanand-goswami-gave-the-first-invitation-to-the-mass-wedding-ceremony-to-chitreshwar-baba/">बहरागोड़ा

: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सामूहिक विवाह समारोह का पहला निमंत्रण चित्रेश्वर बाबा को दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही