Search

 
 
 

मनोहरपुर : मृत अमिता तिर्की के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

 
Manoharpur (Ajay singh) : मृत अमिता तिर्की के परिजनों को मुआवजा दिलाये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से भेंट की. इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा. जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से अमिता के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया. साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों के द्वारा प्रस्तावित मांगो के समर्थन में उक्त ज्ञापन को सीएम हेमंत सोरेन को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मनोहरपुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की, जेएमएम नेता एवं पूर्व अध्यक्ष बंधना उरांव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-look-at-women-and-men-equally-this-will-make-home-and-society-beautiful-dr-meeta-tarfdar/">जमशेदपुर

: महिला और पुरुष को समान नजर से देखें, इससे घर और समाज सुंदर होगा : डॉ मीता तरफदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही