Search

 
 
 

मनोहरपुर : वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर मंत्री जोबा मांझी को सौंपा मांग पत्र

 
मनोहरपुर : चिड़िया माइंस से आगामी 19 जुलाई को छंटनी होने वाले 452 ठेका मजदूरों को विकल्प के तौर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक सह मंत्री जोबा मांझी को बीएमएस के महामंत्री राजेश विश्वकर्मा ने मांग पत्र सौंपा है. राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि आगामी 19 जुलाई से 452 मजदूर छंटनी हो रहे हैं और नये टेंडर में अब समय लगेगा. इस बीच मजदूर पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएंगे. बीच का रास्ता निकालने के लिए मंत्री सह विधायक जोबा मांझी को सोमवार को उनके चक्रधरपुर आवास में मांग पत्र सौंपते हुए उनसे सहयोग करने का निवेदन किया है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-uncontrolled-bolero-first-hit-the-cyclists-then-the-scooty-riders-collided-escaped/">मनोहरपुर

: अनियंत्रित बोलेरो ने पहले साइकिल सवारों को, फिर स्कूटी सवार लोगों को मारी टक्कर, हुआ फरार
मौके पर श्रीमती मांझी ने कहा कि मंगलवार को चिड़िया जाने की संभावना है. उससे पूर्व जिला उपायुक्त से इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा चिड़िया, दुबिल, सुकरी माइंस दिवगंत नेता देवेंद्र माझी के बदौलत खुला था. इसलिए मेरा चिड़िया से अलग ही लगाव है. किसी भी मजदूर के साथ अन्याय नही होने दूँगी. उन्होंने मजदूर और यूनियन से निवेदन किया कि सभी लोग एकता बनाए रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही