Search

मनोहरपुर : बिजली चोरी को लेकर विभाग सख्त, चलाया छापामारी अभियान

Manoharpur (Ajay Singh) : बिजली चोरी के रोकथाम हेतु विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है. इसके तहत गुरुवार को मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहन छापामारी अभियान चलाया गया. यह अभियान इंदिरानगर, मनोहरपुर बाजार, तुरी टोला, भट्ठी मुहल्ला आदि क्षेत्रों में चलाया गया. जांच अभियान के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है. उनपर मनोहरपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए 15,330 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : बगोदर">https://lagatar.in/bagodar-bagodar-bachao-sangharsh-samiti-paid-tribute-to-the-victims-of-the-balasore-train-accident/">बगोदर

: बालासोर ट्रेन हादसे के मृतकों को बगोदर बचाओ संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि

छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगी - कनीय अभियंता

बिजली विभाग के कनीय अभियंता शेखर गुप्ता ने कहा कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विभाग काफी गंभीर है. इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि कृपया वैध रूप से ही बिजली का उपयोग करें और विभागीय कार्रवाई से बचें. अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साह ही आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//