Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सारंडा के दीघा मेगा स्किल सेंटर का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

Manoharpur (Ajay Singh)पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती एवं अतिनक्सल प्रभावित सारंडा में ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए सारंडा के दीघा व अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों का कैम्प कार्यालय भी आयोजित किया जाएगा. इसमें बीडीओ, सीओ व अन्य सभी विभागों के कैम्प कार्यालय होंगे. उक्त बातें जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कही. उपायुक्त ने गुरुवार को सारंडा के दीघा दौरे के क्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सारंडा में कैम्प कार्यालय खोले जाने से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-visited-malkundi-panchayat/">चाकुलिया

: विधायक ने किया मालकुंडी पंचायत का दौरा

स्किल सेंटर को लेकर अधिकारियों के दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि वे भी कैम्प कार्यालय में शिरकत करेंगे. इससे पूर्व डीसी ने आईडीसी में शुरू किए गए मेगा स्किल सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया. उन्होंने उद्घाटन के पश्चात केंद्र के लैब, क्लास रूम, होस्टल आदी का निरीक्षण किया. इस बाबत उन्होंने कहा कि सेंटर में सत्र की शुरुआत 60 छात्रों से किया जा रहा है, जिसका टारगेट 180 छात्रों का रखा गया है. उन्होंने स्किल सेंटर को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इस मौके पर एसडीओ रीना हंसदा, बीडीओ हरि उरांव, सीओ रविश राज, जेई दीपक विश्वकर्मा, सीनू गुड़िया समेत ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही