Search

 
 
 

मनोहरपुर : दो बाइक में सीधी टक्कर, एक की मौत व तीन घायल

 
Manoharpur( Ajay Singh) : मनोहरपुर धानापाली मुख्य मार्ग स्थित डुमिरता गांव के समीप रविवार सुबह क़रीब 11 बजे दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मनोहरपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. स्थानीय चिकित्सकों के देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है दुर्घटना में मृतक लोबिन महतो मनोहरपुर थाना अंर्तगत ग्राम मधुपुर जराटोली का रहने वाला है. वहीं गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय मतीयश कंडायबुरू व 18 वर्षीय मुन्ना मनोहरपुर थाना के रेंगाड़बेड़ा का रहने वाला है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय सुभाष एक्का बिश्रा थाना ओड़िशा के नुवागांव गंजुर टोली का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-troubled-by-the-rumor-of-two-dead-bodies-in-dabra-forest/">तांतनगर

: डाबरा जंगल में दो शव होने की अफवाह से पुलिस परेशान

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

[caption id="attachment_650785" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ghayal-3-300x203.jpg"

alt="" width="300" height="203" /> घायल इलाजरत.[/caption] बताया जाता है कि ओड़िशा निवासी सुभाष एक्का अपनी बाइक से मनोहरपुर साप्ताहिक हाट में सब्ज़ी बेचने के उपरांत अपने घर वापस लौट रहे थे. जबकि विपरीत दिशा से तीन लोग बाइक से मनोहरपुर की ओर जा रहे थे. तभी मनोहरपुर धानापाली मुख्य मार्ग स्थित ग्राम डुमिरता के समीप दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई. सड़क दुर्घटना में लोबिन महतो की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर मनोहरपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-after-drinking-spurious-liquor/">जमशेदपुर

: जहरीली शराब पीने से महिला की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही