Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : मुख्यालय परिसर में दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, किट का किया गया वितरण

Manoharpur (Ajay Singh) : सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच शिविर में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित हुए. शिविर में हड्डी, नेत्र, ईएनटी एवं मनोचिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए प्रमाणित किया गया. इस दौरान दिव्यांग जनों के बीच निःशुल्क बैशाखी, स्टीक आदि किट का भी वितरण किया गया. जांच के पूर्व शिविर में लगभग 325 दिव्यांगों का निबंधन के लिए आवेदन लिया गया. साथ ही उन सभी का क्रमवार जांच किया गया. [caption id="attachment_604444" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Manoharpur-Health-Camp-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दिव्यांग स्वास्थ्य जांच शिविर में एक दिव्यांग मरीज की जांच करते चिकित्सक.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-section-144-in-force-on-second-day-of-clash-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में झड़प के दूसरे दिन भी धारा 144 लागू

मौके पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर बीडीओ हरि उरांव, प्रखंड कल्यान पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश बिरूली, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सेलिन सोसन तोपनी. इएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार यादव एवं मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. महेश हेंब्रोम, एमपीडब्ल्यू ब्रजमोहन लागूरी, बीपीएम यशवंत कुमार, लिपिक कृष्णा बोदरा एवं सहायक स्वास्थ्यकर्मी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही